Advertisement

गौसेवकों ने मालिक को मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय पढ़ें नेक कार्य की खबर

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र लिखमादेसर के एक ग्रामीण का मोबाइल शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ में कहीं गिर गया। मोबाइल गुम होने से वह काफी परेशान व चिंतिंत हो गया घुमचक्कर के पास गौसेवकों को यह मोबाइल मिला और उन्होंने मोबाइल के मालिक से संपर्क करके उन्हें वापिस लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। गौसेवक आनंद जोशी ने बताया कि लिखमादेसर के प्रभुनाथ का कल मोबाइल गिर गया था। गौ सेवकों को मिला तो इनको सूचना देकर लौटाया। प्रभुनाथ ने श्याम गिरी, गौरी शंकर स्वामी और आनंद जोशी को धन्यवाद दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!