सत्यार्थ न्यूज़ जितेंद्र कुमार यादव
जिला अलवर
महिला ने ANM की गिरेबान पकड़ी
अस्पताल के अंदर जाने से रोकने पर जान से मारने की दी धमकी पुलिस ने हिरासत में लिया

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गीतानंद शिशु चिकित्सालय शनिवार सुबह मरीज से मिलने आई एक महिला ने ANM के साथ की गिरेबान पकड़ ली और काफी देर तक पकड़े रखी उदयपुर हत्याकांड जैसा हाल करने तक की धमकी दी अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया वही डॉक्टर वह अन्य स्टाफ ने एकत्रित होकर कार्यवाही की मांग की है प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील चौहान की मौजूदगी मैं संबंधित महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की सहमति बनी है गीतानंद शिशु चिकित्सालय मैं शनिवार सुबह 8:00 भरतपुर के केथवाडा निवासी एक महिला जबरन अस्पताल के अंदर प्रवेश करने लगी तो उसे गार्ड ने रोक दिया लेकिन महिला जबरन घुसने लगी। तो एएनएम शशि शर्मा ने महिला से कारण पूछा तो वह झगड़ने लगी और उदयपुर कांड की तरह जान से मारने की धमकी दी इसके बाद पुलिस महिला को थाने ले गई गीतानंद शिशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉक्टर महेश शर्मा का कहना है कि इस तरह जान से मारने की धमकी बर्दाश्त नहीं हो सकी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील चौहान ने सभी स्टाफ की मीटिंग लेकर मामला दर्ज करने की बात कही है बाकी कामकाज सुचारू है

















Leave a Reply