Advertisement

बीकानेर-अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के प्रथम चरण का परिणाम घोषित

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

आचार्य महाप्रज्ञ की पुस्तक ‘शक्ति के स्रोत’ पर आधारित अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता-2024 के प्रथम चरण का परिणाम आज घोषित किया गया। प्रतियोगिता के स्थानीय संयोजक पवन कुमार सेठिया ने बताया की इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में देश- विदेश के कुल 2603 प्रतिभागी शामिल हुए। जिनमें 445 प्रतिभागी द्वितीय चरण हेतु सफल हुए हैं।अणुव्रत समिति,श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष सुमति पारख के आर्थिक सहयोग से 50 पुस्तकें व प्रश्न पुस्तिका प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रदान की गई।संस्था अध्यक्ष सुमति पारख व मंत्री रणवीर सिंह खिंची ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से 7 प्रतिभागियों ने 400 में से 400 अंक प्राप्त कर द्वितीय चरण में प्रवेश किया है जिनमें पवन कुमार सेठिया,सुमित बरडिया,महेश जोशी,नितेश जोशी,सरोज देवी बाफना,मोनिका मालू व करिश्मा बाफना हैं। अणुव्रत समिति ने इन विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए द्वितीय चरण में विजेता बनने की मंगल कामना व्यक्त की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!