Advertisement

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित हुई विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएँ

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित हुई विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएँ

सत्यार्थ न्यूज़ लाइव
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली
सोयत कला 

सुसनेर नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में खो,खो प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राएँ दुर्गा मेघवाल, शीतल बंशिया, नम्रता पाटीदार, वर्षा प्रजापत, अर्शिया खान, दिव्या जाटव, मुस्कान गहलोत, नम्रता सोनी, प्रिया पाटीदार की टीम विजेता रही सुसनेर स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर के क्रीड़ा अधिकारी मनोज कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए कहा कि कॉलेज मैदान सुसनेर में बुधवार 8 जनवरी 2025 को नेहरू युवा केंद्र आगर मालवा के युवा मंडल अधिकारी यश जाट के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय 100 मीटर दौड़ महिला, 200 मीटर दौड़ पुरुष,गोला फेक महिला में वर्षा प्रजापत प्रथम तथा पुरुष में मनीष माली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त सभी प्रतिस्पर्धा के प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा खेल किट से सम्मानित किया गया खो महिला, गोला फेंक महिला/ पुरुष तथा रस्साकसी की प्रतिस्पर्धा जनवरी 2025 की स्थिति में 15 वर्ष से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं के लिए संपन्न हुई। 100 मीटर दौड़ महिला में स्वाति जैन प्रथम तथा 200 मीटर दौड़ पुरुष में धर्मेंद्र प्रथम स्थान पर रही प्रतिस्पर्धा के सफल आयोजन में नेहरू युवा केंद्र की ब्लॉक समन्वयक सोनू पाटीदार, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुसनेर के खेल शिक्षक शाहिद खान, विनोद पाटीदार तथा जगदीश शर्मा के साथ कॉलेज के प्राध्यापक डॉ आर व्ही गुप्ता,आरती नागर, आकांक्षा श्रीवास्तव,मुकेश कुमार दांगी,डॉ. रेखा चंद्रपाल,सीमा मुवेल, श्रद्धा पाण्डेय का विशेष सहयोग रहा। पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार दांगी द्वारा किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!