सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गाँव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 130वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है। गाँव के युवा,बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग लेकर इस कड़ाके की ठण्ड में संघर्षरत है। सरकार एवं प्रशासन जनता की आवाज पर अब तक मौन है। शराब मुक्त गांव आन्दोलन के संयोजक एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों ने अवैध शराब ठेके को बन्द करने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें आमजन की मांग को 130 दिनों तक अनदेखा करने पर प्रशासन के विरुद्ध जनता में असंतोष है। एडवोकेट आर्य ने बताया कि गांव में शराब ठेका स्वीकृत करने में पंचायत राज एक्ट की धारा 50 सहित सभी निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर आबकारी विभाग ने अवैध ठेका संचालन की स्वीकृति दी जो गलत है। ग्रामीणों द्वारा आबकारी विभाग एवं जिला कलेक्टर को इस से अवगत कराने के बावजूद प्रशासन द्वारा इस मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन के दौरान प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया,पूर्व सरपंच नारायण कमलिया,गजानन्द शर्मा,लक्ष्मणसिंह राजपूत अमरसिंह राजपूत,सांवरमल सहू,श्यामसिंह,किशन चोटिया उपस्थित रहे।इस दौरान उपखंड अधिकारी के सामने रोष प्रकट करते हुए शराब ठेका बन्द करने के खूब नारे लगाए



















Leave a Reply