सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षा ध्यान सभागार भवन में आयोजित नियमित योग शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त प्रदेश अध्यक्ष योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने बताया बुधवार सुबह योगा क्लास में कस्बे के गणमान्य वरिष्ठ योग प्रेमी छत्तर सिंह जी बोथरा का 74 वां जन्मदिन मनाया। कालवा ने जानकारी देते हुए कहा बोथरा पिछ्ले 20 सालों में नियमित योग कर रहे हैं और अपनी दैनिक दिनचर्या से समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। वर्तमान में बोथरा कस्बे की ओम योग सेवा संस्था में सरंक्षक पद के साथ पूनरासर बालाजी मंदिर के पुजारी तथा जैन समुदाय के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी होने के साथ हाल अहमदाबाद, गुजरात में टेक्सटाइल का व्यापार करते हैं। कस्बे के गणमान्य योग प्रेमी पीएनबी बैंक के हरि प्रसाद भादू ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा परसनेऊ ब्रांच मैनेजर रामधन मीणा पटवारी सीताराम नाई सिद्धि विनायक ई मित्र संचालक सहीराम रोलण राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त पहलवान अभिषेक सोनी के पूज्य पिता प्यारेलाल सोनी सामाजिक कार्यकर्ता नारायण डागा, खियाराम सोनी, राहुल खुराणा, गुड़ियां नैन योगाचार्य दामोदर बोहरा सिंधी समाज से महिला योग साधिका भारती मोरवानी, अर्पिता दातवानी आदि ने बोथरा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना की। बोथरा ने सभी योग प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया।



















Leave a Reply