Advertisement

बीकानेर-रणजीत बावरी बने एबीवीपी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम सुरजनसर के रणजीत बावरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। पाली में आयोजित अधिवेशन में यह घोषणा की गई। रणजीत ने अपने छात्र जीवन में सरकारी महाविद्यालय के उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर संगठन में बेहतरीन कार्य किया। बावरी समाज में रणजीत बेहद प्रभावशाली नेता के रूप में उभर रहे है।।
आज यह दायित्व मिलने पर विद्यार्थी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।। भाजपा नेता सुनील तावणीया ने शुभकामनाएं देते हुए बताया रणजीत अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। यह बावरी समाज के लिए पहला मौका है कि आज इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर खुशी जाहिर की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!