Advertisement

बीकानेर-शीतलहर के चलते 1 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों को कलेक्टर ने दी राहत बढ़ाई छुट्टियां

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

जिले में छोटे बच्चों को कलेक्टर ने राहत दी है। शीतलहर के चलते जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने अवकाश के आदेश जारी किए है। वृष्णि ने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक विद्यार्थियों के लिए 11 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। बता देवें पूर्व में मंगलवार 7 जनवरी से स्कूलें खुल रही थी। सर्दी देखते हुए छुट्टी बढ़ा दी गई है। ये अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए होगा। शेष स्टाफ यथावत समय पर स्कूल पहुंच कर कार्य करेगा। इस संबंध में जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश में बताया कि मौसम विभाग की ओर जारी पूर्वानूमान के आधार पर शीतलहर और तेज सर्दी को देखते हुए 11 जनवरी तक जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को शीतलहर और सर्दी के प्रभाव से बचाने एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। आप सभी पाठक ये खबर पढ़ने के बाद इसे सभी तक पहुंचाए जिससे सुबह बच्चे अनावश्यक परेशानी से बच सकें। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए स्कूलों में अवकाश व समय बदलाव के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया था। ऐसे में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक 11 जनवरी तक अवकाश बढ़ा दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!