सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में एक विशेष ट्रेन जवाई बांध से जगन्नाथ पुरी तीर्थ स्थल के लिए 15 जनवरी को रवाना होगी। इस ट्रेन में बीकानेर के 75 और चूरू जिले के 40 चयनित यात्रियों को जयपुर रेलवे स्टेशन से लेकर रवाना होगी। इसलिए इन यात्रियों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बाहर ट्रेन रवानगी से 4 घंटे पूर्व दोपहर 2 बजे बुलाया गया है। ट्रेन शाम को 6 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में एक ट्रेन प्रभारी, सहायक ट्रेन प्रभारी, मेडिकल टीम और प्रत्येक कोच में दो अनुरक्षको को लगाया जाएगा। बीकानेर चूरू के यात्रियों के लिए 3 अनुरक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। देवस्थान विभाग बीकानेर के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में चयनित यात्रियों को विभाग द्वारा फोन करके उनकी सहमति ली जा रही हैं।


















Leave a Reply