Advertisement

बीकानेर-क्षेत्र की रोही में अवैध डोडा पोस्त का व्यापार, 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़े अभियान को मध्य नजर रखते हुए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस सर्किल में भी पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बीकानेर रेंज आई जी ओम प्रकाश पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाशदान सांधू श्रीडूंगरगढ़ पुलिस उपाधीक्षक निकेत पारीक के सुपरविजन में सेरूणा थाना अधिकारी पवन कुमार की टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सेरूणा थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी पवन कुमार ने अपने दल के साथ कार्रवाई करते हुए गांव सांवतसर निवासी 26 वर्षीय बजरंग पुत्र भंवरलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया। पवन कुमार ने बताया कि सांवतसर की रोही में आबादी के निकट स्थित अपने खेत में युवक अवैध डोडा पोस्त का धंधा कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे दबोचा व आरोपी के कब्जे से 20,440 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई धर्मपाल को दी है। इस कार्रवाई के लिए गठित पुलिस टीम में थानाधिकारी सहित कांस्टेबल मुकेश कुमार,सहीराम,सेवानंद,अजयराज ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!