सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग है। नाले-नालियों की नियमित सफाई न होने से इनमें गंदगी जमा है। इस कारण आमजन व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी की वजह से आमजन को गंभीर बीमारी डेंगू,मलेरिया का खतरा भी सता रहा है। व्यापारियों ने बताया मेंन मार्केट में नाला हमेशा पानी से भरा रहता है, इसमें घरों से निकलने वाला गंदा पानी बहने के साथ लोग कूडा-कचरा भी फेंक देते हैं। जिससे नाला ओवरफ्लो हो जाता है। व्यापारियों का कहना है। कि कुछ व्यापारी अपने स्वार्थ के लिए इसको ब्लॉक कर रखा है। जिससे पानी एक जगह इक्कठा हो जाता हैं इससे मच्छर पनप रहे हैं और लोगों को डेंगू मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा सता रहा है। साथ ही दिनभर आमजन व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने नाले की सफाई कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाता है या यह मुद्दा अनदेखा ही रह जाता है।




















Leave a Reply