Advertisement

मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जन अधिकार सेना संगठन ने जीते मेडल

मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जन अधिकार सेना संगठन ने जीते मेडल

नोखा
रमाकांत

राजस्थान स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप राजस्थान विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड के खेल मैदान पर जयपुर जिला मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित की गई।
इस चैंपियनशिप में जन अधिकार सेना हिंदुत्ववादी सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न इवेंट में मेडल प्राप्त किये। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पर्यावरणविद डॉ. नरेन्द्र भूषण सिंह ने 50 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया, शॉट पुट में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सूबेदार दया सिंह प्रदेश सीनियर सलाहकार एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी ने 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, 5000 मी वॉकिंग में प्रथम स्थान, 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समाजसेवी फूल कंवर ने 80 से ऊपर आयु वर्ग में गोला फेंक में गोल्ड मेडल, डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
संगठन की जयपुर जिला अध्यक्ष (महिला विंग) एडवोकेट शारदा चौधरी ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 200 मीटर में द्वितीय स्थान, 1500 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सीकर जिला महासचिव उम्मेद सिंह ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो में तृतीय स्थान, जैवेलियन थ्रो में द्वितीय स्थान, 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया
जयपुर जिला महासचिव (महिला विंग) अनिता श्योरान ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शॉट पुट में द्वितीय स्थान, डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार अंजुला सिंह ने 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जैवेलियन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता।
डॉ. सुशील कंवर चौधरी ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शॉट पुट गोल्ड मेडल, डिस्कस थ्रो कोल्ड मेडल प्राप्त किया।
डॉ. शकुन्त चौधरी ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शॉट पुट सिल्वर मेडल, डिस्कस थ्रो सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को संगठन के अध्यक्ष डॉ जी एल शर्मा, संगठन की सचिव लक्ष्मी स्वामी और ओलंपियन गोपाल सैनी ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जन अधिकार सेना हिंदुत्ववादी सामाजिक संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राज विश्वकर्मा ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!