Advertisement

टीकमगढ़ जिले में जल्द लगेगा जैविक हाट बाजार।

टीकमगढ़ जिले में जल्द लगेगा जैविक हाट बाजार।

 

केन- बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम खजुराहो का लाइव प्रसारण कृषि महाविद्यालय कुण्डेश्वर रोड पर कलेक्टर अवधेश शर्मा जी, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि जी, अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व) संजय दुबे जी, उप संचालक कृषि विस्तार एवं कल्याण विभाग अशोक कुमार शर्मा, कृषि महाविद्यालय डीन तोमर जी, कृषि अनुसंधान केंद्र प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ. बी. एस. किरार जी, उप संचालक उधानिकी विभाग रोहित आनंद जी, उप संचालक पशुपालन विभाग डाॅ. आर. के. जैन जी, कृषि विभाग एस डी ओ प्रतिभा दुबे जी, जतारा एसडीओ अनुराग तिवारी जी, वैज्ञानिक कृषि अनुसंधान केंद्र डाॅ. एस. के. सिंह जी, डाॅ. सुनील कुमार जाटव, डाॅ. यू. एस. जाधव, ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी के. पी. अहिरवार जी, आई. डी. त्रिपाठी जी, जन प्रतिनिधि छत्रपाल सिंह, टीकमगढ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती जी, तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार जी, तहसील संयोजक लम्पू प्रजापति जी, तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख बद्री तिवारी जी सहित कई अधिकारी , मातृशक्ति व किसानों की मौजूदगी में हुआ इसके बाद मसरुम की खेती की प्रर्दशनी, उधानिकी विभाग द्वारा उत्पादित हो रहे अमरुद की किस्मों, नींबू की किस्म, मूली की किस्मों सहित, नैनो खाद की प्रर्दशनी पर चर्चा हुई, कृषि काॅलेज के नवीन लैब जहां खेती से सम्बंधित कई नई जानकारी लैब प्रभारी श्वाती सिरोटिया ने दी। इसके बाद माननीय कलेक्टर महोदय से एक जैविक हाट लगवाने की बात की जिस पर हर रविवार को करने की सहमति भी दी व सहयोग में एसडीएम संजय दुबे जी व कृषि विभाग को भी किया।
जिला टीकमगढ़ से चंद्रप्रताप सिंह क़ी रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!