Advertisement

थाना परसरामपुर की पुलिस द्वारा चोरी की गई मोटर साईकिल व वांछित वाहन चोर को किया गिरफ्तार

संवाददाता -अंशु श्रीवास्तव

थाना परसरामपुर की पुलिस द्वारा चोरी की गई मोटर साईकिल व वांछित वाहन चोर को किया गिरफ्तार-

थाना परसरामपुर
जनपद बस्ती
दिनांक- 26.12.2024


श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी के द्वारा अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम तथा चोरी एवम चोरी गए वाहनों की बारामदगी में चलाए गए अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बस्ती हरैंया श्री संजय सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर श्री दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में उ0नि0 श्री सर्वेश कुमार प्रभारी चौकी घघौवा मय हमराहियान के संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों तथा संदिग्ध स्थानो में मामूर थे कि मुखबीर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी उक्त पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 309/24 धारा 303(2) BNS से संबंधित वाहन संख्या UP 51BC 4938 के साथ एक व्यक्ति परसरामपुर बाजार की तरफ जाने वाले रोड पर अरजानीपुर में धरमपुर मोड़ पर मोटरसाइकिल के साथ मौजूद है । इस सूचना अरजानीपुर धरमपुर मोड़ पर पहुंचा तो देखा एक ब्यक्ति धरमपुर जाने वाले मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर बैठकर बीड़ी पी रहा है तथा मुखबीर द्वारा उस तरफ इशारा करके बताया गया की वही वह ब्यक्ति है जिसे हम पुलिस वाले उसको आवाज़ देते हुए उसके तरफ बढे तो अचानक हम पुलिस को आता देखकर सकपका गया एवं हाथ जोड़कर खड़ा हो गया । नाम पता पूछने पर अपना नाम राज सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम खम्हरिया सुजात थाना हरैया जिला बस्ती बताया गाड़ी का नंबर टार्च की रौशनी से देखा गया तो गाडी का नम्बर UP 51BC 4938 है तथा गाडी स्पेलेन्डर प्लस काले रंग की वही चोरी गयी मोटरसाइकिल है । गाड़ी के सम्बंध में पूछने पर माफ़ी मांगते हुए बता रहा है ,साहब इसको हमने दिनांक 21.12.2024 की रात ग्राम केशवपुर से चोरी किया है। अभियुक्त के अपराध की स्वीकरोक्ति पर मौके पर समय करीब 11.25 बजे कारण गिरफ्तारी बताते हुए। गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग में धारा 317 (2) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी एवं अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त का विवरण –
राज सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम खम्हरिया सुजात थाना हरैया जिला बस्ती उम्र करीब 30 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1. एक अदद हीरो स्प्लेण्डर प्लस रजि0 नं0 UP 51BC 4938 मोटरसाइकिल संबंधित मुकदमा अपराध संख्या मु0अ0सं 309/24 धारा 303(2) BNS थाना परसरामपुर बस्ती। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 श्री सर्वेश कुमार चौकी प्रभारी,
हेड कास्टेबल जगतनारायण यादव ,कास्टेबल नितेश यादव , सुशील मिश्रा थाना परसरामपुर ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!