Advertisement

कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण सुसनेर नगर के आसपास के ग्रामीण के किसानों को

कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण सुसनेर नगर के आसपास के ग्रामीण के किसानों को

सत्यार्थ न्यूज लाइफ
मनोज कुमार सोयत कला, सुसनेर से

 

सुसनेर नगर के समीप ग्राम बामनियाखेडी में कृषि विभाग सुसनेर द्वारा सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना अंतर्गत प्रदर्शन सह कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें कृषकों को वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.पी.एस. शक्‍तावत द्वारा मिट्टी का स्वास्थ्य बनाएं रखने की तकनीक से अवगत कराया गया तथा कृषि की उन्नत तकनीकियों के बारे में भी बताया गया

सीईओ समर्थ किसान प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा राम सिंह ठाकुर ने फसलों की उन्नतशील किस्मों के बारे में जानकारी दी गई

सुसनेर नगर परिषद के साथ कई गोपाल बोयल द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभाग की समस्‍त योजनाओं से कृषकों को अवगत कराया गया तथा NPSS App की जानकारी भी कृषकों को दी गई। कृषकों को नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत नशे से दूर रहने के लिए शपथ भी दिलाई गई । कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी दीपक कुल्हार, अंकित मालवीय, राकेश, रामबाबू, सुश्री सृष्टि पालीवाल, अशोक उईके, सौरभ सविता एवं सॉलिडेरीडैड संस्था से मुकेश जैन तथा कृषकगण उपस्थित रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!