29 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के 98 वें बलिदान दिवस के अवसर पर आर्य समाज मंदिर जवाहर नगर पलवल द्वारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
पलवल-23 दिसम्बर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के 98 वें बलिदान दिवस के अवसर पर आर्य समाज मंदिर जवाहर नगर कैम्प पलवल के तत्त्वाधान में 29 दिसम्बर को छात्रों में संस्कार-संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिये विशाल स्तर लेखन एवं चित्रकला के विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ये जानकारी आर्य समाज मंदिर,जवाहर नगर कैम्प के प्रधान जय प्रकाश आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता को तीन वर्गों में रखा जायेगा। प्रथम वर्ग में कक्षा पांच तक के छात्र एवं छात्राओं के लिये और द्वितीय वर्ग में कक्षा छ्ह से आठवीं तक के एवं तृतीय वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र एवम छात्रएं लेखन वा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 500/-, द्वितीय पुरस्कार 300/- एवं तृतीय पुरस्कार 200/-रखा गया है। इसके अलावा अन्य सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिये जायेंगे। छात्र अपनी इच्छानुसार किसी एक विभाग में भाग ले सकेंगे।
















Leave a Reply