Advertisement

प्रदेश सरकार किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही : मंत्री विपुल गोयल

प्रदेश सरकार किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही : मंत्री विपुल गोयल

-पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गांव सिहोल में किसान दिवस समारेह का किया आयोजन-

-कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किसानों की लगाई गई स्टॉलों का किया अवलोकन-

पलवल-23 दिसंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री, हरियाणा सरकार विपुल गोयल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे, जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन किसानों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसान हितैषी सरकार है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए है, ताकि किसानों की आय को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। मंत्री विपुल गोयल सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर धानुका एग्रीकल्चर रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी सेंटर गांव सिहोल में आयोजित किसान दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने किसानों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को समायोजित कर लागू करने का काम किया गया। आज किसानों की आमदनी लागत मूल्य से डेढ़ गुणा ज्यादा हो रही है। सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 24 प्रकार की फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है।
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज का युग नई टेक्नोलॉजी का है। अब हरियाणा के किसान भी आधुनिक तरीके से खेती करने लगे है। प्रदेश सरकार किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई। किसानों की फसलों को सुरक्षित करने के लिए किसान बीमा योजना चलाई गई है। किसानों की भूमि के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए सोयल हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि किसानों की फसलों के उत्पादन में बढोतरी हो सके।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के कृषि आयुक्त डॉ.पी.के. सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें किसानों को केंद्र सरकार एवं हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। किसानों के साथ संवाद कर सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के बारे में चर्चा की गई है। किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के बारे में जागरूक किया गया है, ताकि किसानों की आमदनी बढ़े और खर्चों में कटौती की जा सके।
इस कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र के करीब 500 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रगतिशील किसान यश मोहन ने बताया कि परंपरागत खेती को छोडक़र बागवानी की खेती कर रहे है। इससे काफी लाभ हो रहा है। प्रगतिशील किसान रणबीर सिंह ने बताया कि फूलों की खेती कर लाखों रुपए कमा रहे है। किसान बागवानी की खेती करें और अपनी आमदनी को बढ़ाने का कार्य करें।
इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय केंद्र सरकार के कृषि आयुक्त डॉ. पी. के. सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, धानुका ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राम गोपाल अग्रवाल, डार्ट के सलाहकार एवं बागवानी विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक डॉ. बी.एस. सहरावत, एसडीएम ज्योति, डॉ. मनोज उपाध्याय, डॉ. हिमानी गौतम, डॉ. लोकेंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, भाजपा नेता पवन अग्रवाल, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक व प्रगतिशील किसान क्लब के प्रधान बिजेंद्र दलाल विशेष रूप से मौजूद रहेे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!