Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया 150 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण *किसानों को दी सही

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया 150 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

किसानों को दी सही राह संकट में मकान और गहने बेचना जमीन नहीं*

कविन्द पटैरिया पत्रकार


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार शाम करीब 5 बजे टीकमगढ़ के जतारा पहुंचे। उन्होंने 105 करोड़ 63 लाख रुपए के 120 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम को 3.45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना था, लेकिन वे करीब 1 घंटा 15 मिनट की देरी से पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने के बाद सीधे जनता को संबोधित किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि ” केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली है। जिले भर के लोगों को सिंचाई और पीने के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया था कि यह पांच साल स्वर्णिम मध्य प्रदेश को समर्पित होना चाहिए। इसके बाद भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने इस दिशा में लगातार प्रयास किए। टीकमगढ़ जिले का कोई भी खेत पानी के अभाव में सूखा नहीं रहेगा। हर आदमी को प्यास बुझाने के लिए पानी मिलेगा।TT जमीन नहीं बेचने की अपील की मुखमंत्री ने किसानों से खेती की जमीन नहीं बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि ” खर्चे पर थोड़ा नियंत्रण रखना। अनावश्यक खर्चे के लिए कर्जे से बचना। अपने गहने और मकान बेच देना, लेकिन खेती की जमीन नहीं बेचना। क्योंकि खेती से आपका जीवन बदलने वाला है। 15 मिनट में समाप्त हुआ कार्यक्रम सीएम के प्रोग्राम को लेकर दोपहर 1 बजे से लोग पहुंच गए थे। 3.30 बजे तक पूरा पंडाल भर गया। सीएम करीब 5 बजे पहुंचे। 5 मिनिट में स्वागत की श्रृंखला रोक दी गई। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने भी मंच से कुछ नहीं बोला। मुख्यमंत्री ने सीधे माइक संभाला और करीब 7 मिनट भाषण दिया। पूरा कार्यक्रम 15 मिनट में समाप्त हो गई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!