रिपोर्टर –नाजिम अली
स्थान – थाना मैनाठेर ग्राम गुरेर
जिला – मुरादाबाद
चूड़ी कारोबारी के घर में खड़ी कार में लगी आग घर जल हुआ राख

थाना मैनाठेर के ग्राम गुरेर में एक चूड़ी कारोबारी जिसका नाम जमील है कारोबारी की दुकान डींगरपुर में है । जमील के घर में गाड़ी खड़ी थी । बताया जाता है कि गाड़ी की गैस लिकेज होने पर गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी घर के अंदर खड़ी थी जिसके कारण पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आस पड़ोस वालों ने जब घर से धुआं और आग की लपटे देखी और परिजनों की चीख पुकार सुनी तो मदद को दौड़े किंतु आग इतनी तेज थी उसके पास जाना मुमकिन नहीं था जैसे तैसे घर वालों को बहा से निकाला और जान बचाई घर में आग लग जाने से घर का सारा समान जल कर राख हो गया । और लाखों का नुकसान हो गया । जब तक आग पर काबू किया गया तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल कर राख हो गई । लेकिन किसी व्यक्ति की मौत या घायल नहीं हुआ सब को सुरक्षित बचा लिया गया।

















Leave a Reply