Advertisement

आज अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

संतोष कुमार पाण्डेय
सत्यार्थ न्यूज अयोध्या

आज अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ


अयोध्या: सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अयोध्या में हो रहे धार्मिक आयोजन में भाग लेगें। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगभग 11 बजे राम कथा पार्क के हेलीपैड पर आगमन होगा। उसके बाद श्री हनुमानगढ़ी श्रीरामलला का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वह अशर्फी भवन के समीप पंचनारायण महायज्ञ अष्टोत्तर शत श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग करेंगे। कुछ समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वह हेलीपैड राम कथा पार्क से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।सीएम के दौरे को लेकर मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर सभी सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं नगर निगम सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!