Advertisement

सुसनेर-1 अप्रैल से शुरू होना था टोल नाका ठेकेदार ने 1 मार्च से ही शुरू कर दी वसूली।

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज/ मनीष माली

1 अप्रैल से शुरू होना था टोल नाका ठेकेदार ने 1 मार्च से ही शुरू कर दी वसूली।

मामला पगारिया टोल का एसडीएम बोले जांच करवाएंगे।

सुसनेर/ नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग उज्जैन झालावाड़ 552 जी पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा स्काईलार्क इंफ्रा नामक कंपनी को टोल टैक्स वसूलने का ठेका 1 अप्रैल 2024 से दिया गया है किंतु ठेका लेने वाली कंपनी के जिम्मेदारों द्वारा 1 मार्च से ही ठेके की वसूली शुरू कर दी गई है यह टोल नाका सुसनेर से लगभग 8 किलोमीटर दूर है।
नगर वासियों को आगर आने-जाने के लिए ही ₹120 का टोल चुकाना पड़ रहा है जबकि सुसनेर से आगर की दूरी मात्र 30 किलोमीटर है आने जाने में कुल 60 किलोमीटर की दूरी तय करना होती है और इस 60 किलोमीटर के लिए ₹120 का टोल नगर वासियों को चुकाना पड़ रहा है जिसको लेकर नाराजगी पैदा हो रही है इस टोल नाके पर बीते 5 दिनों में ही कई बार नगर वासियों के साथ विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई है।
उल्लेखनीय है कि एनएचएआई द्वारा उज्जैन से चवली मध्य प्रदेश की सीमा तक 133 किलोमीटर का यह राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरात की जीएचवी कंपनी से बनाया गया है कंपनी ने मार्ग को एनएचएआई को हैंडोवर करने के बाद पगारिया और उज्जैन के समीप बने टोल नाको पर वाहनों से टैक्स की वसूली के लिए टेंडर दिया गया है किंतु पगारिया टोल नाके पर तो 1 मार्च से ही वसूली शुरू कर दी गई है। 1 मार्च से 5 मार्च की दोपहर तक इस टोल नाके से लगभग 7हजार 650 वहां गुजर भी चुके हैं लगभग 15000 से अधिक वाहन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजर रहे हैं ऐसे में 5 दिन में ही कंपनी लाखों की वसूली कर चुकी है जो अवैधानिक है इस पूरे मामले की जानकारी नवभारत पत्रकार द्वारा एसडीएम मिलिंद ठोके को दी गई तो उनके द्वारा कहा गया की टोल टैक्स के अधिकारियों को बुलाकर मामले की सारी जानकारी लेकर उचित कार्यवाही करेंगे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!