Advertisement

मल्हारगढ पुलिस द्वारा अतंर्राज्यीय डोडाचुरा तस्कर को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर – देवेन्द्र पंडियार
दिनांक -12/12/2024
स्थान – मंदसौर मध्यप्रदेश

· मल्हारगढ पुलिस द्वारा अतंर्राज्यीय डोडाचुरा तस्कर को किया गिरफ्तार

· 85 किग्रा पीसा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त
· ट्रक के केबीन में स्कीम बनाकर परिवहन किया जा रहा था पीसा हुआ डोडाचुरा

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड एंव अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु श्रीमान अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा निर्देश सभी थाना प्रभारीयो को दिये थे । श्री गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एंव श्री नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में दो तस्करो को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ पकडने मे मिली सफलता ।

संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 12.12.2024 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए पिपलियामंडी तरफ से आती हुई ट्रक क्र HP-72-4649 को न्यु खालसा ढाबे के सामने सुठोद हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवाकर ट्रक में बैठे चालक जसवंत सिंह पिता बलवंत सिंह जाट उम्र 24 वर्ष निवासी पटोली थाना महेतपुर जिला ऊना हिमाचल प्रदेश तथा दुसरे व्यक्ति का नाम पुछते राजेन्द्र सिंह पिता बापू सिंह बोराना जाति सौधिया राजपूत उम्र 35 साल निवासी तुरकिया थाना नारायणगढ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयो के कब्जे से कुल 85 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचुरा जब्त किया उक्त डोडाचुरा के बारे मे पुछते आरोपी जसवन्त सिंह ने बताया की उक्त पीसा हुआ डोडाचूरा राजेन्द्र सिंह राजपुत के मल्हारगढ मे महु नीमच हाईवे पर स्थित जम्मू कठुआ सम्राट ढाबे पर काम करने वाले जगजीत सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीपराज की मदद से ट्रक में राजेन्द्र सिंह द्वारा भरवाकर समय चुकाने तथा मुखबरी से बचने के लिये ट्रक को पिपलियामण्डी रेल्वे ब्रीज से वापस नीमच तरफ आना बताया। प्रकरण में जगजीत सिंह, निर्मल सिंह व कुलदीप राजपुत को भी सह आरोपी बनाया गया है। थाना हाजा पर उक्त आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 301/2024 धारा 8/15.29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । उक्त जप्त पीसा हुआ डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताच की जा रही है ।

नाम गिरफ्तार आरोपीः-

01. जसवंत सिंह पिता बलवंत सिंह जाट उम्र 24 वर्ष निवासी पटोली थाना महेतपुर जिला ऊना हिमाचल प्रदेश

02. राजेन्द्र सिंह पिता बापू सिंह बोराना जाति सौधिया राजपूत उम्र 35 साल निवासी तुरकिया थाना नारायणगढ

फरार आरोपीः-

01. जगजीत सिंह पिता प्रितम सिंह राजपुत निवासी बसोली थाना बसोली जिला कठुआ जम्मु कश्मीर

02. निर्मल पिता करनेल सिंह सिक्ख निवासी द बुर्जी गोल्डन जेट अमृतसर थाना सुल्तानपीठ पंजाब

03. कुलदीपराज पिता कुडाराम चमार निवासी दीनानगर जिला गुरदासपुर पंजाब

जप्तशुदा मश्रूकाः-

01. 85 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ पीसा हुआ डोडाचुरा किमती 255000/- रुपये

02. एक अशोक लिलेंड कंपनी का ट्रक क्र HP-72-4649 किमत लगभग 3000000/- रुपये

सराहनीय कार्यः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार व पुलिस टीम थाना मल्हारगढ का सराहनीय योगदान रहा ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!