सुसनेर सब्जी मंडी विगत 15 वर्षों से परिषद नहीं कर सकी चालू
कितनी ही सरकारें आई और गई परंतु नहीं दिया किसी ने ध्यान
सत्यार्थ न्यूज़
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली सोयत कला सुसनेर से

सुसनेर नगर की एक मात्र सब्जी मंडी विगत 15 वर्षों से परिषद चालू नहीं कर सका आखिर क्या मजबूरी जबकि इन 15 वर्षों में कितने विधायक कितने नगर अध्यक्ष और कितने पार्षद बदले परंतु इन गरीब सब्जी विक्रेताओं के ऊपर आज दिनांक तक किसी ने ध्यान नहीं दिया मिला तो सिर्फ आश्वासन ही जबकि जहां पर सब्जी मंडी लगती उनके दोनों तरफ लोगों की सभी प्रकार की दुकानें हैं सब्जी मंडी अस्थाई चालू होने के कारण इन दुकानों के ग्राहकों के आने-जाने में काफी दिक्कत आती इस सब्जी मंडी में जगह कम होने के कारण आए दिन जाम लग जाता जिसके कारण कई बार तो यहां पर विवाद जैसी स्थिति भी बनती रहती कहीं बाहर तो बात यहां तक पहुंच जाती कि मामला पुलिस थाना तक पहुंच जाता परंतु किसी भी सरकारी अधिकारियों ने इस विषय में कभी भी कोई कदम या विचार तक नहीं किया जबकि
अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार दिए आवेदन
सब्जी मंडी को हटाने के लिए दुकानदारों के द्वारा हजारों बार दुकानों के सामने दुखने लगे का आवेदन दे चुके परंतु सभी को कहा जाता कि जल्द ही सब्जी मंडी को हटाकर व्यवस्थित ढंग से लगाया जाएगा परंतु सिर्फ कहा जाता ना तो पहले कभी कार्रवाई की गई और ना आज तक सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि हमारे महात्मा ज्योतिबा फूले सब्जी मंडी में लाइट पानी और साफ सफाई की व्यवस्था की जाए तुम हमें अंदर बैठने में कोई प्रॉब्लम नहीं होती
जबकि वर्ष में तीन से चार बार पुलिस थाना सुसनेर में शांति समिति व जनसंवाद किया जाता है
* सुसनेर में अगले माह तक महात्मा ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी को सुचारू कर दिया जाएगा तहसीलदार एसडीम व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर मुहाईना भी कर चुके हैं परंतु सिर्फ उसी दिन अपना जज्बा दिखाते हैं उसके बाद कभी भी किसी प्रकार की आज दिनांक तक कार्रवाई नहीं की गई
बिजली, पानी, सफ़ाई,शौचालय व्यवस्था नहीं है
गंदगी का अंबार लगा रहता है जिसके कारण हम कैसे अपनी दुकानों का संचालन करें और साथ ही किसी भी प्रकार की शौचालय व्यवस्था नहीं क्योंकि जब शासन के द्वारा शौचालय बनाया गया था उसे किसी ने तोड़कर अपना घर बना लिया गया परंतु ना तो शासन ने नगर परिषद द्वारा किसी ने किसी भी प्रकार की कोई भी आपत्ति नहीं ली गई और ना ही शौचालय की व्यवस्था की गई
इनका कहना
मैं क्या कर सकता हूं जो भी करेगा परिषद के जिम्मेदार अधिकारी करेंगे मैं सिर्फ उनके साथ रहकर उनका साथ दे सकता हूं
(वार्ड पार्षद दिलीप जैन सारंगिया खेड़ी वाले)
इनका कहना
मैं अभी मेरे घर पर छोटे भाई की शादी में व्यस्त हूं जैसे ही मैं फ्री होऊंगा तो परिषद की बैठक लेकर इस कार्य को पूर्ण रूप से करने के लिए परिषद की बैठक में बात करूंगा
(अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया)
इनका कहना
बहुत ही जल्द सब्जी विक्रेताओं की बैठक लेकर महात्मा ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी को सफाई संपूर्ण व्यवस्था कराकर चालू कराया जाएगा
नगर परिषद मुख्य पालन अधिकारी सीएमओ (ओमप्रकाश नागर)


















Leave a Reply