Advertisement

सर्दी के मौसम मे डेंगू के मच्छरों से करे बचाव:- सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान

सर्दी के मौसम मे डेंगू के मच्छरों से करे बचाव:- सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान

पलवल-10 दिसम्बर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने बताया की सर्दी का मोसम शुरु हो गया है जिला उपायुकत ने सभी नगर पारिषद अवं सभी पंचायत अधिकारियो को हर 15 दिन मे फोगिंग करने के निर्देश दिए है जिसकी कीटनाशक दवाई जिला मलेरिया कार्यालय पलवल से श्री राम अवतार(स्वास्थ्य निरीक्षक) से प्राप्त करे मलेरिया व डेंगू के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर- घर जाकर मच्छर के लार्वा की जांच कर रही है और बुखार आने पर मलेरिया, डेंगू की जांच के लिए लोगो को जागरूक कर रही है इसके साथ- साथ उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कि टीमों ने अब तक 1538 ऐसे घरों मे हिदायत संबंधी नोटिस दिए है जिनमे कि मलेरिया, डेंगू मच्छरो के लार्वा पाए गये है पानी जहाँ भी जमा हो जाता है वहाँ पर मलेरिया व डेंगू फ़ैलाने वाले मच्छर अंडे देना शुरू कर देते है जिससे मच्छरों की ज्यादा बढ़ोतरी हो जाती है और बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है इसलिए समुदाय में लोग अपने घरो व् दफ्तरों के आप- पास पानी एकत्रित न होने दे, अगर पानी के निकासी की सुविधा न हो तो उसमे काला तेल व मिट्टी का तेल डाल दे जिससे मच्छर के लार्वा व अंडे समाप्त हो जाए | हर साल की तरह इस बार भी लार्वा की जाच करने के लिए 20 ब्रीडिंग चेकर रखे गये है | सिविल सर्जन ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल पलवल में डेंगू व् मलेरिया की मुफ्त जाँच उपलब्ध है कोई भी बुखार का मरीज डेंगू व् मलेरिया की जाँच करा सकता है|

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ नवीन गर्ग ने सभी आम जन से सप्ताह में प्रत्येक रविवार को समुदाय में ड्राई डे मनाने के लिए अपील की है I जिसके दौरान घरो मे रखे कूलर व् छतो पर रखी टंकियो को रगड़कर साफ़ करे व पीने के पानी को ढक कर रखे व् फ्रिज की ट्रे को सप्ताह में एक बार जरूर साफ़ करे अगर साफ़ करना संभव न हो तो उसमे सरसों का तेल व् एक ढक्कन पेट्रोल भी डाल सकते है जिससे बीमारी फ़ैलाने वाले मच्छर का लार्वा मर जाए | इसके लिए स्वस्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर पानी के स्त्रोतों की लगातार जांच कर रही है जिले मे हर महीने 1 से 10 तारीख तक रैपिड फीवर सर्वे किया जाता है |

जिला पलवल मे अर्बन मलेरिया विभाग कि टीम डेंगू व मलेरिया के बचाव के लिए लगातार कार्य कर रही है | जिले में अब तक 1,29,685 रक्त के नमूने लिए जा चुके है जिनमे मलेरिया का 2 केस (OUT OF STATE CASES), डेंगू के 29, चिकिनगुनिया के 12 केस पाए गए है जिला पलवल का स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ अपने कार्य मे लगा हुआ है | जिला पलवल मे डेंगू के लार्वा की जांच के लिए अब तक 10,51,874 से ज्यादा घरो मे लार्वा की जांच हो चुकी है जिनमे घरो के कूलर ,टंकी ,हौदियो, फ्रिज की ट्रे की जांच हो चूकी है इसके साथ ही तालाब व गंदे नाले है उनकी सफाई के लिए नगर परिषद् भी कार्य कर रहा है |

डॉ मंजीत गौतम ने बताया की जिले की 288 जोहड़ो मे लार्वा को खाने वाली गम्बुजिया मछली छोड़ी जा चुकी है जिनमे स्वस्थ्य विभाग की टीमो द्वारा एंटी लार्वा संभंधित जरूरी एक्टिविटीज करवाई जा रही जिसके तहत एक सघन कार्यक्रम चलाया जा रहा है | डेंगू के लिए आम जन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन न० 01275-240022 है I

डेंगू का उपचार व बचाव
डेंगू व चिकिनगुनिया फ़ैलाने वाला मच्छर ऐडीज दिन में काटता है व रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है

डेंगू के लक्षण

* अकस्मात तेज बुखार का होना |
* अचानक तेज सिर दर्द होना |
* मांसपेशियों तथा जोड़ो मे दर्द होना |
* आँखों के पीछे दर्द होना , जोकि आँखों को घुमाने से बढ़ता है

क्या करे-क्या न करे
* घरो के आस पास गड्डो को मिटटी से भरवा दे |
* अपने कूलर , होदी या पानी से भरे हुए बर्तन सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करे व कपडे से अच्छी तरह से रगड़ कर साफ करके प्रयोग करे |
* शरीर को ढक कर रखे और मच्छर रोधी दवा या क्रीम व कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करे एवम पूरी बाजु के वस्त्र पहने |
* छतो पर रखी पानी की टंकियो को ढक्कन लगाकर बंद रखे |
* बुखार आने पर डाक्टर की सलाह अवश्य ले

* स्वयं दवा न खाएं – एसप्रीन , ब्रुफिन दवाइयो का सेवन न करे |
* घरो के आस पास के गड्डों मे 7 दिन से ज्यादा पानी इकट्ठा न होने दे |
* पुराना सामान जैसे टायर , ट्यूब , खाली डिब्बे ,पॉलिथीन के लिफाफे खुले मे न फेंके ताकि बरसात का पानी उ न्मे न भरे |
* यदि कूलर प्रयोग मे नही लाया जा रहा है तो उसमे पानी इकट्ठा न होने दे |
* हैण्डपंप या नल के आस पास पानी जमा न होने दे |
* टायर ट्यूब , खाली डिब्बे खुले मे न छोड़े

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!