सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गा बास में एक विवाहिता की कीटनाशक चढ़ने से दर्दनाक मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार बिग्गा बास निवासी सुमन पत्नी सतपाल को कीटनाशक चढ़ने पर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर श्री डूंगरगढ़ पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा पीबीएम के लिए रवाना हो गए हैं जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपर्द किया जाएगा।
















Leave a Reply