सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
अपना पूरा जीवन शिक्षा और सामाजिक चेतना को समर्पित करने वाले अंचल के किसान कौम के प्रथम चिकित्सक, पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (राजस्थान सरकार) के पद पर पहुँचकर गाँव और किसान के मान-सम्मान के लिए नींव और आधारशिला बने स्व. डॉ. भागीरथ प्रसाद माचरा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। रतनगढ़ विधायक फूसाराम गोदारा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. भागीरथ प्रसाद माचरा ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए हर हालात में किसान कौम का स्वाभिमान बढ़ाया। उनका जीवन संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा है। सीएलसी सीकर के निदेशक इंजी. श्रवण चौधरी ने डॉ. भागीरथ प्रसाद माचरा को शिक्षा संत और कर्मयोगी बताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन संघर्ष और सामाजिक प्रेरणा की ज्योत है। सोमवार को रतनगढ़ विधायक और बीकानेर कांग्रेस प्रभारी फूसाराम गोदारा मोडाराम मेघवाल जिला प्रमुख बीकानेर,मोहनलाल आर्य जिला प्रमुख चूरू,बीकानेर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहर सियाग,खेमाराम मेघवाल पूर्व कैबिनेट मंत्री,राजस्थान सरकार पूर्व प्रधान श्रीडूंगरगढ़ सूरजाराम धुँवाल,दीपाराम केड़ली जेठाराम सियाग पाँचू सरपंच भँवर गोरछिया,पूर्व प्रधान पाँचू पूर्व सरपंच इन्दपालसर कानाराम सहू,बेनीसर के पूर्व सरपंच लालनाथ सिद्ध,गोवर्धन भादू सरपंच खींयेरा,रामकिशन तर्ड पूर्व सरपंच साधासर,शिवलाल गोदारा पीसीसी सदस्य,धर्मचंद सांगवा पंचायत समिति सदस्य बीकानेर,रामनिवास कस्वां उप प्रधान,बीकानेर पंचायत समिति,हेतराम कसवां,लक्ष्मण सुथार एसएचओ,नापासर पुलिस थाना,एडवोकेट हीराम राम मुंड प्रह्लाद भांभू,राजेश भादू भगवाननाथ सिद्ध,पवन सिद्ध लिखमादेसर,सुनील मलिक सरपंच,सत्तासर,भाजपा नेता महेंद्र ढाका,सहीराम सारण पूर्व सरपंच,लालमदेसर मगरा,सुरेश गोदारा,विजयपाल बेनीवाल प्रदेश मंत्री,आरएलपी,दानाराम घिंटाला,जावेद अली कायमखानी,मनोज जाखड़,रामनिवास बेनीवाल पूर्व अध्यक्ष,राजकीय डूंगर महाविद्यालय,मुन्नीराम सारण पूर्व अध्यक्ष,डूंगर कॉलेज),विक्रम सिंह राठौड़,सांडवा डॉ.श्याम सुंदर सियाग पूर्व केंद्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष,वेटरनरी विश्वविद्यालय,राजस्थान,डॉ. रामचंद्र जांगू,पूर्व अध्यक्ष रेजिडेंट डॉक्टर्स यूनियन,एसएमएस,जयपुर,रमेश चंद्र भाम्भू,मोहन कुल्हाड़िया कृषि विभाग,रामप्रकाश घिंटाला,चेयरमैन,नेफेड सहित हज़ारों प्रबुद्ध जनों ने डॉ भागीरथ प्रसाद माचरा को श्रद्धांजलि दी।





















Leave a Reply