सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
सुबोध शिक्षण संस्थान रिडी में निदेशक सुमेर सिंह शेखावत ने अपनी सुपुत्री चंचल कंवर का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया और उन्होंने अपनी बच्ची को फौजी की ड्रेस पहनाकर जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया क्योंकि एक पिता का कहना है कि उनका सपना है कि वो तो किसी कारण वंश से देश सेवा नहीं कर सके। लेकिन उनका ये सपना उनकी बेटिया पूरा करेंगी और उन्होंने नारी शक्ति को बढ़ावा देते हुए अभी से इसी उम्र में अपनी लड़की को फौजी की ड्रेस पहनना शुरू कर दिया है और फौजी के नियमों के बारे में बताना शुरू कर दिया है। इस दौरान संस्था के निर्देशक सुमेर सिंह लाला राजस्थानी राधेश्याम,महेंद्र सिंह,सांवर,सुशील सुरेंद्र हंसराज रामनिवास,दीपिका सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे चंचल के जन्मदिन उपलक्ष्य में विद्यार्थियों व समस्त अध्यपकगणों को चॉकलेट वितरित की गई तथा देश सेवा के बारे में बच्चों को बताया गया संस्था के निदेशक सुमेर सिंह शेखावत के द्वारा बच्चों को देश सेवा के महत्व के बारे में बताया नन्ही बालिका ने गौसेवा कर के भी एक संदेश दिया।





















Leave a Reply