Advertisement

टीकमगढ़ स्थित बाबा साहेब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

टीकमगढ़ स्थित बाबा साहेब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

टीकमगढ़ से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

 

आज दिनांक 6.12.2024 को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 68वीं पुण्यतिथि के अवसर पर टीकमगढ़ स्थित बाबा साहेब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उसके बाद सरकारी अस्पताल टीकमगढ़ में कुपोषित मरीजों को फल वितरण किए गए। इस उपलक्ष्य में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक अहिरवार जी और
अजाक्स संघ के जिला अध्यक्ष श्री मनोज कुमार अहिरवार जी , सियाराम सर और अनुसूचित जाति-जनजाति युवा छात्र संघ के प्रदेश महासचिव दीपक अहिरवार,संयुक्त सचिव प्रकाश अहिरवार, कार्यकारिणी सदस्य आकृति अहिरवार ,राहुल अहिरवार और अनुसूचित जाति-जनजाति युवा छात्र संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र अहिरवार, उपाध्यक्ष वर्षा अहिरवार,महासचिव गोपाल अहिरवार के अलावा महेश अहिरवार, गोपाल आदिवासी , अजय अहिरवार आदि समस्त साथी उपस्थित रहे। और इसी के साथ अजाक्स जिलाध्यक्ष जी द्वारा छात्रों को शिक्षा जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया और बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने के लिए संदेश दिया गया।
टीकमगढ़ से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!