Advertisement

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने महिलाओं से संबंधित शिकायतों की करी सुनवाई

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने महिलाओं से संबंधित शिकायतों की करी सुनवाई

पलवल-04 दिसम्बर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज पलवल जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में महिलाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका निपटारा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन भी मौजूद थे।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बताया कि बैठक में 14 शिकायतों की सुनवाई की गई वहीं 4 शिकायतें भी सामने आई है उन्हें आगामी मीटिंग में आने के लिए डेट दिया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकतर मामले दहेज से संबंधित,एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर,प्रॉपर्टी को लेकर छेड़छाड़ करने तथा जो मामले कोर्ट में विचाराधीन है,ऐसे मामलों में कोर्ट की कार्यवाही करने के लिए बोला गया है।
रेणु भाटिया ने कहा कि पति पत्नी में आपसी मतभेद हो जाने पर मामला पुलिस के संज्ञान में आता है। आयोग द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से मामले का निपटारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए आयोग पूरी तरह से सजग है। किसी भी रूप में महिलाओं पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि पारिवारिक परम्पराओं को समझें। बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवारों में बच्चों को अच्छे संस्कार मिलते है। आज के दौर में जो युवक व युवतियां शादी के बाद अलग रहना पसंद करते है वहां पर आपसी मतभेद के मामले अधिक उजागर हो रहे है। उन्होंने कहा कि लिविंग रिलेशनशिप एक अभिशाप है। जिससे हमारे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बेटियां लिविंग रिलेशनशिप में रहकर अपने पूरे जीवन को बर्बाद ना करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!