सत्यार्थ न्यूज/मनीष माली
आहरण संवितरण के अधिकार एवं बी. ई. ओ. का अतिरिक्त प्रभार। श्री त्रिवेदी को
सुसनेर/ नलखेड़ा विकासखंड के ग्राम धरोला स्थित शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार त्रिवेदी को विकासखंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही उन्हें विकासखण्ड के आहरण संवितरण के अधिकार भी दिए गए हैं। सोमवार को आगर मालवा कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से दिनेश कुमार त्रिवेदी (मूल पद व्याख्याता) उच्च पद प्रभार प्राचार्य हाई स्कूल धरोला को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड नलखेड़ा का आहरण संवितरण अधिकार एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है।
















Leave a Reply