Advertisement

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले संभल जाए वरना खैर नहीं- चंद्र मोहन, पुलिस अधीक्षक पलवल।

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले संभल जाए वरना खैर नहीं- चंद्र मोहन, पुलिस अधीक्षक पलवल।

केवल एक माह (नवंबर -2024) में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले वाहनों के 1.30 करोड़ से अधिक रुपए का जुर्माना कर पलवल पुलिस ने दिया कड़ा संदेश।

पलवल पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना ना करने वालोें के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान बरती जा रही सख्ती।

पलवल-02 दिसम्बर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन, आईपीएस के निर्देेशानुसार जिला पलवल में पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड हवाबाजी एवं ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी चलने वालों के साथ-साथ यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है जिसके मध्यनजर जिला पलवल पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुये केवल नवंबर माह में ही 9388 वाहनों के चालान करते हुए 103 वाहन इंपाउंड किए गए। चालान में मुख्यतः गलत लाइन के-6620, ट्रिपल राइडिंग-827,गलत पार्किंग-1074, बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल-10, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी-102,बिना नंबर प्लेट-236 एवं विदाउट हेलमेट-80 है। साथ ही इन पर 1,30,56,800 रुपए का जुर्माना किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन, आईपीएस ने जिला पलवल की आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों की पूरी तरह से पालना करें तथा अपने व औरों के जीवन को बचाएं, शराब का सेवन कर कभी वाहन ना चलाएं। पुलिस कप्तान पलवल ने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल पलवल पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!