Advertisement

बीकानेर-खेत में मूंगफली निकालने पहुंचे बच्चों से मारपीट पिता का सिर फोड़ा, थाने में मामला दर्ज

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में खेत में मूंगफली निकालने गए परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। है। 43 वर्षीय प्रभुनाथ पुत्र मेघनाथ सिद्ध ने अपने भाई और भाभी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे उसके बेटे बलराम व लालनाथ ट्रेक्टर लेकर खेत में मूंगफली चालने के लिए पहुंचे। खेत में उसकी बेटी सीता व छोटा बेटा विष्णु पहले से मौजूद थे। जब वे ट्रेक्टर लेकर खेत पहुंचे और चाल कृषि यंत्र लगाने लगे तभी ज्ञाननाथ सिद्ध अपनी पत्नी नेमी देवी के साथ वहां पर पहुंचा दोनों ने बच्चों के साथ मारपीट की व खेत में फसल नहीं निकालने दी। बच्चों ने पिता को घटना की जानकारी दी तब प्रभुनाथ पत्नी गीतादेवी के साथ खेत पहुंचा। भाई व भाभी को ओलमा देने पर दोनों ने उसे घेरकर पीटा। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने लोहे की एंगल से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया जिससे सिर में 8 टांके लगे है।प्रभुनाथ ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बोलेरो गाड़ी से उसे कुचलने का प्रयास किया और आइंदा खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी धर्मपाल को दी है। विदित रहें इस मामले में परस्पर ज्ञाननाथ ने भी पूर्व में प्रभुनाथ व उसकी पत्नी व बच्चों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!