Advertisement

खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल द्वारा की गई कार्रवाई

ब्यूरो चीफ – आशीष सिंह

जनपद – लहार जिला भिण्ड

खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल द्वारा की गई कार्रवाई

खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते 02 डम्पर एवं मिट्टी उत्खनन करते 01 जेसीबी को किया जप्त

जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत होगी कार्रवाई

भिण्ड 28 नवम्बर 2024/

कलेक्टर भिण्ड श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल द्वारा दिनांक
28 नवम्बर 2024 को मध्य रात्रि में पुलिस थाना गोहद क्षेत्रांतर्गत खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 डम्पर एवं पुलिस थाना मेहगांव क्षेत्रांतर्गत खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संल्पित 01 डम्पर को जप्त कर पुलिस थाना गोहद/मेहगांव की अभिरक्षा में रखा गया है
तथा ग्राम मिहोनी में खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन करते हुये एक जेसीबी मशीन को जप्त कर पुलिस थाना देहात की अभिरक्षा में रखवाया गया। जप्तशुदा मशीन/वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जावेगी। खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!