Advertisement

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों हेतु समस्त थाना प्रभारियों के साथ ऑफलाईन एवं ऑनलाईन बैठक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ – आशीष सिंह

जनपद – लहार जिला भिण्ड

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों हेतु समस्त थाना प्रभारियों के साथ ऑफलाईन एवं ऑनलाईन बैठक सम्पन्न

राष्ट्ीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार पूरे म0प्र0 में 14 दिसम्बर, 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किए जाने हेतु श्री राजीव कुमार अयाची, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के कुशल मार्गदर्शन में एवं कमलेश भरकुंदिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्ेट, भिण्ड की अध्यक्षता में समस्त थाना प्रभारियों के साथ ऑफलाईन एवं ऑनलाईन बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में भिण्ड जिले के थाना प्रभारीगण ऑफलाईन एवं ऑनलाईन माध्यम से उपस्थित रहे। उपस्थित समस्त थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए श्रीमान् सीजेएम महोदय द्वारा यह बताया गया कि आगामी लोक अदालत जोकि 14 दिसम्बर 2024 को आयोजित की जा रही है, में समस्त शमनीय प्रकरणों/राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया जाना है जिस हेतु ऐसे प्रकरणों में सभी पक्षों को सूचना पत्र पहंुचना अत्यंत आवश्यक है। अतः आप सभी आगामी लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में नोटिस तामीली नियत समयावधि में कराए जिससे लोक अदालत की तिथि को अधिक से अधिक संख्या में पक्षकारगण उपस्थित होकर अपने-अपने प्रकरणों में राजीनामें का प्रयास कर सकें। तत्संबंध में सीजेएम द्वारा उपस्थित थाना प्रभारियों को यह निर्देशित किया गया कि लोक अदालत दिनांक 14, दिसम्बर, 2024 संबंधी सूचना पत्रों/नोटिस की तामीली प्राथमिकता के आधार पर की जावे तथा सभी संबंधित उक्त कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करे। उक्त बैठक में सीजेएम द्वारा बैठक दिनांक तक तामील कराए गए लोक अदालत के नोटिसों/सूचना पत्रों की संख्यात्मक जानकारी प्राप्त की जाकर, उनकी समीक्षा भी की गई तथा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अधीनस्थ थाना मंुशियों को जारी किए जा चुके लोक अदालत के सूचना पत्रों की तामीली में तेजी लाए तथा जिन थानों पर लोक अदालत के अधिक नोटिस/सूचना पत्र तामील कराए जाने है, वह थाना प्रभारी अपने थाने को जोन में विभाजित करते हुए कार्यवाही करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!