Advertisement

खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल द्वारा की गई कार्रवाई

ब्यूरो चीफ – आशीष सिंह

 लहार  भिण्ड

खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल द्वारा की गई कार्रवाई

खनिज गिट्टी एवं रेत का अवैध परिवहन करते 02 डम्पर एवं 01 ट्रेक्टर-ट्रॉली को किया जप्त

जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत होगी कार्रवाई

कलेक्टर भिण्ड श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल द्वारा दिनांक 27 नवम्बर 2024 को मध्य रात्रि में पुलिस थाना मिहोना क्षेत्रांतर्गत खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 डम्पर एवं पुलिस थाना अमायन क्षेत्रांर्गत खनिज रेत के अवैध परिवहन में संल्पित 01 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त कर पुलिस थाना मिहोना/अमायन की अभिरक्षा में रखा गया है। जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जावेगी। खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!