Advertisement

सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं को किया जाएगा सम्मानित, 30 नवंबर तक करें आवेदन : उपायुक्त

सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं को किया जाएगा सम्मानित, 30 नवंबर तक करें आवेदन : उपायुक्त

पलवल-27 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

हर वर्ष की भांति राज्य स्तर पर बालिका दिवस पर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं को नकद पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ, ने बताया कि विभिन्न श्रणियों में राज्य स्तर पर खेलकूद में 20 अवार्ड, सांस्कृतिक गतिविधि में 10 अवार्ड, सामाजिक कार्य में 2 अवार्ड, मीडिया एवं साहित्य में 2 अवार्ड, बहादुरी में 3 अवार्ड, दिव्यांग एवं विशेष बच्चें में 5 अवार्ड एवं चाइल्ड केयर संस्थान के बच्चों के लिए 5 अवार्ड घोषित किए गए है।
इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी नुपुर ने बताया कि आवेदन की शर्तों को पूरा करने वाली बालिकाएं अपना पूर्ण बायोडाटा, उपलब्धियों सिहत अपना आवेदन 30 नवंबर 2024 तक जिला सचिवालय, पलवल के प्रथम तल पर स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 110 में जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार दिए जाते है।
इनमें की हो उपलब्धि हासिल
खेलकूद गतिविधि- राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोई भी स्थान एवं जिला खेल एवं युवा विभाग द्वारा अनुशंसा की गई हो।
सांस्कृतिक गतिविधि- गाने, संगीत, नृत्य, फोक, कला, पेंटिंग एवं लेखन में अनुकरणीय उपलब्धि। इनमें राष्टï्रीय एवं राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रथम स्थान या अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना एवं जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा अनुशंसा की गई हो।
सामाजिक कार्य- सामाजिक कार्यों, शिक्षा, पौधारोपण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि एवं माननीय उपायुक्त महोदय, पलवल द्वारा अनुशंसा की गई हो।
मीडिया एवं साहित्य- मीडिया एवं साहित्य के क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि एवं माननीय उपायुक्त महोदय, पलवल द्वारा अनुशंसा की गई हो।
बहादुरी- बहादुरी के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए नाम।
-60 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग एवं स्पेशल बच्चे जो अधिकृत संस्था द्वारा जारी किया गया हो के द्वारा शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया एवं बहादुरी के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया गया हो।
चाइल्ड केयर संस्थान में रहने वाली बालिकाओं द्वारा शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया एवं बहादुरी के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया गया हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!