Advertisement

पूर्व विधायक राणा ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से भेंट की

पूर्व विधायक राणा ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से भेंट की

विधान सभा165 के विभिन्न क्षेत्रो के लोगो की उनके विभाग से सम्बंधित समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की

सत्यार्थ न्यूज
ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली सोयत कला 


सुसनेर, गुरुवार को सुसनेर विधानसभा 165 क्षेत्र के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह ने भोपाल पहुँचकर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात की। एवं गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। साथ ही पूर्व विधायक राणा ने उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा से सुसनेर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रो के लोगो की उनके विभाग से सम्बंधित समस्याओं के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। तथा उन्हें हल करने का आग्रह किया। जिस पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने तत्काल उन पर उचित कार्यवाही का आदेश कर जल्द समस्याओं के निदान का आश्वासन पूर्व विधायक राणा को दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री राणा ने मध्य प्रदेश के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के मार्गदर्शन में हो रहे कार्यों को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और आपके द्वारा मध्यप्रदेश के विकास के लिये सतत नवाचार किये जा रहे हैं। एवं मुख्यमंत्री श्री यादव एवं उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा की सतत नवीन पहल कर प्रदेश को लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा को इसके लिये बधाई और शुभकामनाएँ भी दी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!