Advertisement

बीकानेर-प्रतियोगिता के आधार पर बीकानेर जिले के पहलवानों का चयन हुआ,अब राज्य स्तर पर खेलेंगे

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती फ्री स्टाइल,ग्रीको रोमन,महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती की ट्रायल आज 20 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे पटेल बाल विहार व्यायामशाला पटेल नगर बीकानेर में प्रतियोगिता के आधार पर सायन किए गए। महावीर कुमार सहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल कल्ला, मानसिंह सिहाग ने की एवं मुख्य अतिथि रूप में सुशील कुमार डूड्डी, मानसिंह सिहाग,रामप प्रसाद राजस्थान पुलिस उपस्थित रहे। 57 किलो भार वर्ग में राणा प्रताप सिंह, 61 किलो में गोपाल राम, 65 किलो में नसीम, 70 किलो में सुशील कुमार,74 किलो में विजय जाखड़,79 किलो में अमरदीप, 86 किलो में मोहित गोदारा,92 किलो में मुकेश गोदारा विजय रहे।कुश्ती संगम के जगन पूनियां ने बताया की प्रतियोगिता के आधार पर चयन होने वाले सभी पहलवान राज्य स्तर पर 23 नवंबर को भरतपुर में खेलेंगे। छोटू उर्फ रामप्रताप ने कुश्ती में जजमेंट में दिया वंहीं प्रदीप कुमार स्वामी ने कुश्तीयां करवाई। जसवेन्दर सिंह,भवानी सिंह चौहान,लक्ष्मण सारस्वत, अमर सिंह गोदारा समेत कुश्ती से जुड़े लोग उपस्थित रहे। राज्य स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में जाने वाले सभी पहलवानों को अपने डॉक्यूमेंट साथ में ले जाने अनिवार्य हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!