ब्यूरो चीफ कन्हैयालाल मेरोठा
झालावाड़ से ब्यूरो रिपोर्ट
ओलावृष्टि में बरसात से फसलों में भारी नुकसान, सरकार से की मुआवजा की मांग
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुराज सिंह हाडा ने हाल ही में झालावाड़ जिले में हुई ओलावृष्टि और बरसात से किसानों को हुए नुकसान का सर्वे करवा कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की राज्य सरकार से अपील की है।
हाडा ने बयान जारी कर बताया कि पिछले दिनों ओलावृष्टि तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से जल झालावाड़ समेत अधिकांश गांव में फसलों को 50% नुकसान हुआ है जबकि कृषि अधिकारी बिना सर्वे किया 10% नुकसान बता रहे हैं जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि अधिकांश गांव में गेहूं की फैसले अफीम की फसले खेत में आडी पड़ गई है ।धनिया और सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है सन्तरे के पौधे पर आ रहे फल फ्रूट गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि इस बारे में मौन है जबकि किसानों में नुकसान को लेकर हाकर मचा हुआ है। इन जनप्रतिनिधियों को जिला प्रशासन के अधिकारियों के माध्यम से नुकसान के आकलन का प्रयास करना चाहिए। लेकिन यह चुपचाप बैठे हैं। हाडा ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द सर्वें करवाने चाहिए जिससे किसानों को राहत मिले।

















Leave a Reply