Advertisement

झालरापाटन में आचार्य प्रज्ञासागरजी महाराज के ससंघ पिच्छी समारोह शामिल हुए पूर्व विधायक राणा

झालरापाटन में आचार्य प्रज्ञासागरजी महाराज के ससंघ पिच्छी समारोह शामिल हुए पूर्व विधायक राणा

सत्यार्थ न्यूज
ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली सोयत कला

सुसनेर नगर में रविवार को राजस्थान के समीपस्थ पिड़ावा नगर में आचार्य 108 श्री आजर्व सागर महाराज का ससंघ पिच्छी परिवर्तन समारोह आयोजित हुआ। आचार्य 108 श्री आजर्व सागर महाराज का पिड़ावा में विगत 24 जुलाई को ससंघ आगमन हुआ था जहां उन्होंने चातुर्मास भी पिड़ावा में ही किया। रविवार को आचार्यश्री के ससंघ पिच्छी कार्यक्रम में सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह अपने समर्थकों एवं सुसनेर क्षेत्र के जैन समाजजनो के साथ समारोह में सम्मलित हुए
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राणा एवं साथ मे गए लोगो ने आचार्यश्री का आशिर्वाद लिया
इस अवसर पर पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह के साथ स्थानीय श्री दिगम्बर जैन त्रिमूर्ति समिति अध्यक्ष महावीर जैन सालरिया, पार्षद जितेंद्र सांवला, शैलेन्द्र सिंघई सहित बड़ी संख्या में श्रावक मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह ने अन्य अतिथियों के साथ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री सकल दिगम्बर समाज पिड़ावा की ओर से मंच से पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह का स्मृति चिन्ह भेंटकर दुशाला ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!