Advertisement

प्रेमनगर में महिला के साथ अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर                                                           प्रेमनगर में महिला के साथ अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। ग्राम पी. व्ही. 34 प्रेमनगर में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है। दिनांक 11 नवंबर 2024 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह अपने होटल में थी, शाम करीब 6 बजे, उदय मंडल पिता कलन उर्फ कल्याण मंडल ने प्रार्थिया के भजिया दुकान के पास आकर पीछे से पकड़ लिया और जबरदस्ती नीचे गिरा दिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने और गांव में घटना बताने की बात कहने पर भी आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर पैर दबाया और गला दबाने का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह से खुद को छुड़ाकर स्कूटी से अपने घर पहुंची और गांव में घटना की जानकारी दी। शिकायत पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 206/2024 के तहत धारा 74, 115 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, आई के एलेसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर, डॉ. प्रशांत शुक्ला, और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर, रवि कुजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी उदय मंडल को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को 13 नवंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक लक्ष्मण केवट, प्रधान आरक्षक कमल पाल, उमित्रा मण्डावी, सेवती शोरी, और कंचन मण्डावी की सराहनीय भूमिका रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!