Advertisement

नेशनल लोक अदालत 14 दिसम्बर 2024 के संबंध में अधिवक्ता संघ कांकेर में हुई बैठक

छ. ग. विशेष संवाददाता :- राजेन्द्र मंडावी                                                                                  नेशनल लोक अदालत 14 दिसम्बर 2024 के संबंध में अधिवक्ता संघ कांकेर में हुई बैठक

कांकेर। दिनांक 14-12-2024 को छत्तीसगढ़ राज्य में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में अधिक-से-अधिक प्रकरणों के निराकरण एवं तैयारी के संबंध में आनंद कुमार ध्रुव अध्यक्ष/ प्रधान जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर, द्वारा दिनांक 13/11/2024 को अधिवक्ता संघ कांकेर में बैठक की गई बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा की गई की न्यायालय में लंबित प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में राजीनामा के माध्यम से लोक अदालत में निराकृत किए जाने का प्रयास किया जावे। अधिवक्ताओं को सुझाव दिया गया की वे अपने पक्षकारों को प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकृत कराए जाने के संबंध समझाए और उसे राजीनामा हेतु चर्चा करने के लिए न्यायालय समक्ष लेकर आए। उक्त बैठक में भास्कर मिश्र,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर, अधिवक्ता संघ कांकेर व समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!