Advertisement

मोडी शक्तिकेन्द्र के बूथ समितियों की बैठक हुई सम्पन्न

मोडी शक्तिकेन्द्र के बूथ समितियों की बैठक हुई सम्पन्न

सत्यार्थ न्यूज
ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली सुसनेर, सोयत कला 

सुसनेर नगर की 165विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतमें बुधवार देर रात्रि को भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया के निर्देश पर आगामी संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों को लेकर मोडी शक्तिकेन्द्र की बूथ समितियों की बैठक का आयोजन किया गया। वही भारतीय जनता पार्टी की संगठन पर्व को लेकर मोडी शक्तिकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले 8 बूथों जिनमे मोडी , के 5 ,जाख, बाजना , लेगडी, शक्तिकेन्द्र के संगठन पर्व का आयोजन ग्राम मोडी आयोजित हुआ। जिसमें शक्तिकेन्द्र के संयोजक मांगीलाल सोनी ने सम्बोधित। शक्तिकेन्द्र संगठन प्रभारी पूर्व पुर्व मंडी अध्यक्ष शिवनारायण भीलाला उपस्थिति सभी 8, बूथों के प्रभारी एवं सह प्रभारी भी नियुक्त किये गए

इनके बूथ अध्यक्ष एवं समिति का गठन 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक किये जायेंगे

बैठक मांगीलाल सोनी शिवनारायण भिलाला की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में*संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा की गई। 14 से 20 नवंबर तक बूथ समिति का गठन करना है

इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी पूर्व मंडी ने कहा कि संगठन पर्व के तहत पार्टी का संगठनात्मक चुनाव होना है, जिसमें 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बूथ समिति का गठन करना है

इसके लिए शक्तिकेन्द्र वार चुनाव अधिकारी बनाये गये है, जिनके नेतृत्व में बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों का गठन होना है

मुख्य अतिथि मांगीलाल सोनी ने की भाजपा पहली ऐसी पार्टी है जो लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है, जिसमें सभी जाति धर्म के लोगों को समानरुप से पार्टी में समायोजित किया जाता है उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित स्थान संगठन में जरुर मिलता है

बैठक में बूथ समिति के चुनाव को लेकर प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई। बैठक में 17, 18, 19 एवं नवम्बर को बुथ समिति के चुनाव की तारीख तय की गई। इस अवसर पर बैठक शक्तिकेन्द्र के डॉक्टर बद्रीलाल मीणा , बजरंगी पाटीदार, संतोष पाटीदार, बाबूलाल यादव, लखन सेन, बालू सिंह लोगड़ी , अंदर सिंह बजाना, राधेश्याम यादव, भेरूलाल लोगड़ी, बने सिंह यादव, हेमराज मीणा, दुर्गेश मीणा, गोपाल भिलाला , संतोष मीणा, आदी बूथ अध्यक्ष एवं समिति सदस्य उपस्थित थे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!