Advertisement

नाबालिक लड़की साथ यौन शोषण मामले में पुलिस ने 24 घंटों के अंदर ही 2 आरोपी एवं होटल संचालक सहित तीन को धरा, भेजे जेल की सलाखों के पीछे।

नाबालिक लड़की साथ यौन शोषण मामले में पुलिस ने 24 घंटों के अंदर ही 2 आरोपी एवं होटल संचालक सहित तीन को धरा, भेजे जेल की सलाखों के पीछे।

पलवल-13 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पुलिस ने नाबालिक लड़की साथ यौन शोषण के दो अलग-अलग मामलों में 24 घंटों के अंदर ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस मामलों की पूरी गहराई से जांच कर रही है।

चांदहट थाना प्रभारी निरीक्षक सुंदर पाल के अनुसार एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी नौंवी कक्षा में पढ़ती है। घर से स्कूल जाते समय बेटी को रास्ते से रविंदर (काल्पनिक नाम) अपहरण कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करते समय आरोपी ने उसकी वीडियो व फोटो खींच लिए। आरोपी ने नाबालिग बेटी को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी से कहा तो वह उसे बदनाम कर देगा, जिसके चलते बेटी चुप रही। आरोप है कि उसके बाद आरोपी रविंदर का छोटा भाई वरुण ( काल्पनिक नाम) ने फोटो व वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग ने अपनी मां को पूरे मामले बारे बताया। इस पर चांदहट थाना पुलिस ने 10 नवंबर व 11 नवंबर को दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म करने व ब्लैकमेल कर दबाव बनाने सहित अन्य धाराओं में अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

प्रबंधक थाना ने बताया कि मामले में विवेचना कर रही SI हरद्वारी लाल चौकी प्रभारी अलावलपुर एवं SI सुनील कुमार की अलग-अलग दोनों टीमों ने उपरोक्त दोनों आरोपियों को धर दबोचा। जांच इकाई ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की। इसके अलावा पीड़ित नाबालिक के साथ यौन शोषण में एक होटल संचालक की संलिप्तता पाई जाने पर उसे भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जांच इकाइयों ने तीनों आरोपियों को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!