Advertisement

जामोनिया जौहार पंचायत भवन में पीएम आवास योजना के नाम पर घूसखोरी लेने का मामला आया सामने,

नरसिंहगढ़ राजगढ़ मध्य प्रदेश

संवाददाता मोहित नाहर
Mobile 7415760153

जामोनिया जौहार पंचायत भवन में पीएम आवास योजना के नाम पर घूसखोरी लेने का मामला आया सामने,

पीएम स्वीकृत का मामला


मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में गरीब लोगों के घर बनाने के सपने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है. इस योजना में लाभार्थियों को सरकार की तरफ से निःशुल्क मकान बनाने के लिए रुपए मिलते हैं. वहीं, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत जामोनिया जौहार में इस योजना को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है. जनपद पंचायात नरसिंहगढ़ की ग्राम पंचायत जामोनिया जौहार गांव के सचिव एवं सहायक सचिव ने पीएम आवास योजना को भ्रष्टाचार योजना बना दिया है. गांव में कई ऐसे लोग मौजूद हैं, जो पक्के मकान के लिए सपना संजोए हुए हैं.

नरसिंहगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत जामोनिया जौहार का एक बड़ा मामला सामने आया है ग्रामीण बैजनाथ गोलिया पिता भंवरलाल ने लगाए गंभीर आरोप वही जनसुनवाई में लिखित आवेदन देकर कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा से की लिखित शिकायत कि हमारी ग्राम पंचायत जामोनिया जौहार में प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची में आवेदक का नाम था। रोजगार सहायक और सचिव ने मेरे नाम के ऊपर व नीचे वालो हितग्राहियों की राशि डाल दी लेकिन मेरी राशि नहीं डाली गई- सहायक सचिव घनश्याम चंद्रवंशी पिता दिलीप सिंह एवं सचिव सुरेश – चंद्रवंशी द्वारा कहा कि, 5000/- रूपये दे दो हमको इंजीनियर साहब को राशि देना है तब आवास राशि जायेगी। कुछ दिनों के बाद सचिव से कहा कि मेरी आवास की राशि नहीं आई, डलवा दो। सचिव के द्वारा इस पर कहा गया कि तेरी राशि
आज डले न कल। तुझे जो करना हो वह कर सकता है। मैंने ज़ब रूपये 5000/- वापस लेने की बात सहायक सचिव घनश्याम चंद्रवंशी से फोन से की, जिसकी रिकॉर्डिंग प्रार्थी के पास मोबाईल में है। पूर्व में भी प्रार्थी के दादाजी हरलाल भंवरलाल के नाम से आवास स्वीकृत हुआ था एवं पात्रता सूची में नाम था। जिसको भी उक्त सचिव के द्वारा सूची से नाम हटा दिया गया है। वर्तमान में प्रार्थी का पात्रता सूची में नाम होने पर भी रुपए लेकर भी राशि नहीं डाली जा रही है। इस प्रकार सहायक सचिव एवं सचिव के अनियमितता की जा रही है तथा भारी भृष्टाचार कर आवास राशि नहीं दी जा रही है। इसकी जाँच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होना चाहिए

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!