Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में कंप्यूटर लैब (संगणक कक्ष) का शुभारंभ

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में कंप्यूटर लैब (संगणक कक्ष) का शुभारंभ

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में कंप्यूटर लैब (संगणक कक्ष)का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पुष्पार्जन कर उद्घाटन किया।जिसमें अतिथियों द्वारा भारत माता के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा कहा गया कि यह लैब विद्यार्थियों के आधुनिक शिक्षा के विकास में सहायक होगा , कंप्यूटर तकनीक की बेहतर जानकारी के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता।इस अवसर पर समिति के नामदेवजी कड़वे सिराठा (दानवीर), संरक्षक कृष्णकुमारजी डोबले , पंडित दीनदयाल ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष प्रेमलालजी चौधरी,देवीदासजी राउत,जितेंद्रजी डोंगरे, पंकजजी गजभिये, अशोकजी धारपुरे,किशोरजी बैंगने,प्रधानाचार्य विश्वासजी डाले सहित विद्यालय के समस्त आचार्य बन्धु भगिनी भैया-बहन व सेवक सेविका उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!