Advertisement

“बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर “मौत “। ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम।”

गंगेश कुमार पाण्डेय
ब्यूरो चीफ सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर हादसा”।
“बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर “मौत “। ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम।”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर: बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बोलेरो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर। ग्रामीण उसे लेकर रहे थे कि रास्ते में ही हो गई उसकी मौत। आक्रोशित ग्रामीणो ने बिझूरी चमरा का बंधवा संपर्क मार्ग पर शव रखकर किया प्रदर्शन। तहसीलदार जयसिंहपुर घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को कराया शांत। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज कर विधिक कार्यवाही की शुरू।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव निवासी राजदेव (38) पुत्र रामकिशोर बुधवार को बाइक से अपने निजी काम से निकले थे। अभी वह गांव से थोड़ी दूर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर पहुंचे ही थे कि सेमरी की तरफ से सर्विस लेन पर आ रही बोलरो ने उन्हें रौद दिया।
ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया। और गंभीर रूप से घायल राजदेव को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले जाने लगे। कटका के पास राजदेव ने दम तोड़ दिया। ग्रामीण उन्हें लेकर घटनास्थल पर वापस आ गए।
मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण अक्रोशित हो उठे और वह बिजुरी चमरा का बंधवा संपर्क मार्ग पर शव को रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर कोतवाल अनिरुद्ध सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया किंतु ग्रामीण एसडीम को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे इस बीच तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
उप निरीक्षक दिलीप कुमार ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जयसिंहपुर कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित वाहनऔर चालक को हिरासत में लिया गया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्यवाही की जा रही है।
(संवाद) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!