Advertisement

“प्रदीप सिंह बने कांग्रेस कमेटी कूरेभार अध्यक्ष”!

गंगेश कुमार पाण्डेय(ब्यूरोचीफ)
सत्यार्थ न्यूज़ ,सुलतानपुर,
उत्तर प्रदेश

“प्रदीप सिंह बने कांग्रेस कमेटी कूरेभार अध्यक्ष”!

ब्रेकिंग न्यूज–

सत्यार्थ न्यूज़ (कूरेभार)सुलतानपुर: अभिषेक सिंह राणा (जिला अध्यक्ष) कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर की अध्यक्षता में कांग्रेस कमेटी कार्यालय लाल डिग्गी पर आज जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई । जिसमें प्रदीप सिंह को कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण, सेवा भाव एवं कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की तरफ से कूरेभार कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ,जन नेता माननीय राहुल गांधी ,माननीय प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर रणनीति बनी।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!