Advertisement

बीकानेर-तेज रफ्तार कार ने मारी भेड़ों को टक्कर, 8 -9 की मौके पर मौत, अन्य घायल पढ़े पूरी खबर

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ अभी कुछ देर पहले नेशनल हाईवे सिखवाल होटल के पास एक तेज रफ्तार कार ने बेजुबानएक दर्जन भेड़ो को कुचल दिया जिसमे में 8 से 9 भेड़ो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया अन्य घायल है। घायल भेड़ों को उपचार के लिए आपणों गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस में चिकित्सक पहुंच रहे हैं और मौके पर ही घायल भेड़ो का इलाज करेंगे। घटना के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया है। लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला जा रहा है। रेवड़ में 80 भेड़-बकरियां बताई जा रही है। रेवड़ चराने का काम भीमसिंह पुत्र बालू सिंह राजपुत करता है। इस हादसे से पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!