Advertisement

कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह दीदीओं को दी दीपावली की शुभकामनाएं

राजगढ़ मध्य प्रदेश
संवाददाता मोहित नाहर

कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह दीदीओं को दी दीपावली की शुभकामनाएं


राजगढ 29 अक्टूबर को
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्‍वी द्वारा दिवाली की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर जिले के अलग-अलग विकासखण्‍ड से आई स्व-सहायता समूहों की दीदीओं ने कलेक्टर को समूह द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। साथ ही कलेक्टर द्वारा स्व-सहायता समूहों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। समूहों को जल कर का कार्य, राशन दुकान, आधार सेन्टर, दीदी कैफे का संचालन एवं होस्टल में भोजन बनाने जैसे कार्य करने के लिए समूहों को प्रेरित किया।
कलेक्टर द्वारा स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को दीपावली के अवसर पर दिवाली उपहार भेंट किए गए। साथ ही विश्वास सीएलएफ खिलचीपुर की अध्यक्ष श्रीमती अनीता दांगी द्वारा बैंक एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से अल्ट्रिका वाहन अपने पति के व्यवसाय के लिए खरीदा। इस उपलक्ष्य में कलेक्टर ने श्रीमती अनीता दांगी एवं समस्त टीम को बधाई दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!